अगर आप इस गर्मी में नया AC, फ्रिज या स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। अप्रैल के अंत तक एयर कंडीशनर (AC), रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजों के दाम फिर बढ़ सकते हैं। यह पिछले चार महीनों में तीसरी बार कीमत बढ़ोतरी होगी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल से जुड़े कच्चे माल, मेमोरी चिप्स की महंगी कीमतें और रुपये की कमजोरी के कारण कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है। कंपनियां इस बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं।

