लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी सक्रियता के साथ तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद चौधरी इकरा हसन, उनकी माता एवं पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, तथा सपा के युवा नेता राव इंतजार धानवा ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने कैराना लोकसभा क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति एवं संगठनात्मक मजबूती पर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सांसद इकरा हसन ने अपने क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से जानकारी साझा की, जिस पर अखिलेश यादव ने कई अहम सुझाव भी दिए।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राव इंतजार धानवा ने बताया कि यह मुलाकात बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक रही। उन्होंने कहा—
“हमारे नेता अखिलेश यादव से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वे एक दूरदर्शी, संवेदनशील और भविष्य के बड़े नेता के रूप में उभरते हुए दिखाई देते हैं। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और हमें बहुत कुछ सीखने को मिला।”
सपा की शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है!!!
कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन के साथ राव इंतजार धानवा ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ लखनऊ पार्टी कार्यालय पर की मुलाकात…
Leave a Comment

