आज दिनांक 7.7.2026 को Chandausi and Sambhal and gunnar रेंज में निम्नवत वन महोत्सव मनाया गया Chandausi रेंज आज वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन नवनिर्मित जिला पंचायत भवन, बहजोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इसमें माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जे०पी०एस० राठौर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनामिका यादव जी, राजनैतिक पदाधिकारी एवं अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर अशोक, बरगद, पीपल और नीम के पौधे रोपित किए गए। सम्भल रेंज में आज दिनांक 07/07/2026 को वन महोत्सव के अवसर पर “उच्च प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर “ में पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया।
जिसमें इंचार्ज अध्यापक श्री मोहम्मद मुज्जमिल एवं सहायक अध्यापक श्रीमती अंकिता दूबे जी एवं समस्त संभल रेंज स्टाफ उपस्थित रहा।
छात्र -छात्राओं के मध्य एक पर्यावरण से संबंधित एक निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित करायी गयी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम स्थान- अल्तमश
दूसरा स्थान – नुमान
तीसरा स्थान-संयम गुप्ता ने प्राप्त किया
इस अवसर पर वन विभाग से क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री प्रभात कुमार, बहजोई सेक्शन प्रभारी श्री नीरज कुमार एवं समस्त चंदौसी रेंज स्टाफ मौजूद रहा एवं गुन्नौर रेंज में आज दिनांक 7/7/2026 को वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन ग्राम भीकमपुर जैनी स्थित टीकम सिंह आर्य आदर्श विद्यालय के परिसर में बरगद के पौधों का रोपण किया गया।इस
अवसर पर वन विभाग द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्योति बसु आर्य, ग्राम प्रधान दयाशंकर आर्य, स्कूली बच्चे, ग्रामीण एवं रेंज स्टाफ गुन्नौर उपस्थित रहा।

