समय रैना ने कुछ समय पहले सोनम वांगचुक के लिए आवाज उठाई थी और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। अब उन्होंने छात्रों को सपोर्ट करते हुए सरकार से सवाल किए हैं। वहीं, पिछले दिनों समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आईं आलिया भट्ट से लेकर पीयूष मिश्रा, शारिब हाशमी और चंदन प्रभाकर ने भी रिएक्ट किया है। समय रैना ने मोदी सरकार पर भड़कते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘छात्र बस एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम और जवाबदेही चाहते हैं। मामले के बहुत ज्यादा बिगड़ने का इंतजार करने के बजाय, बातचीत करके चीजों को सुलझाना कितना मुश्किल है? ज्यादातर छात्रों के लिए ये एग्जाम ही उनके और उनके परिवारों के लिए एक बेहतर जिंदगी बनाने का एकमात्र जरिया हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी छात्रों की बात सुनी जाएगी और इससे कोई ठोस नतीजा निकलेगा।’

