एक इंटरव्यू में ऐक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा हर सुबह PM मोदी की तस्वीर के सामने मिठाई रखती है. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर एक नैनी ने इवारा को मोदी जी के बारे में बताया था. तब से वह साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की भी एक तस्वीर है. उसे देखकर ‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है और खुद ही मिठाई का भोग लगाती है.
सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि इवारा को ऐसा करने के लिए घर में किसी ने नहीं कहा. यह सब वह अपनी मर्जी से करती है.

