गोरखपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं अस्मिता चंद ने अचानक बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ज्वाइन करके सबको चौंका दिया है। अस्मिता चंद के पति सीपी चंद भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ही एमएलसी हैं। अस्मिता चंद बीजेपी में करीब 22 साल से सक्रिय थीं। उनके बसपा में शामिल होने से चिल्लूपार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार की शाम बड़हलगंज के एक मैरिज हॉल में आयोजित विधानसभा स्तरीय बसपा कार्यकर्ता बैठक में भाजपा की नेता अस्मिता चंद ने बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके बसपा में शामिल होने से चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएसपी के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम चंद खरवार थे। अध्यक्षता मंडल प्रभारी मदन राय ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे।
BJP की अस्मिता चंद ने थामा BSP का दामन
Leave a Comment

