By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी
उत्तर प्रदेशराज्य

जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 2:42 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

15 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान
बदायूँ: 08 जुलाई। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण कार्यक्रम 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक व जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान रैली व जागरुकता वाहन हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बालक एवं बालिका को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जीवन में शिक्षा की महत्वता तथा व्यक्ति के सर्वागीर्ण विकास के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य को जीवन का मुख्य आधार बताया।
जिलााधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों व स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्कूल चलो अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का समय से विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विश्व दिव्यांगजन दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने 41 उत्कृष्ट दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
मरम्मत कार्य के लिए 12 घंटे बंद रहेगा समपार संख्या 217/सी
‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’: यूपी के श्रमिकों के लिए विकास, सुरक्षा और सम्मान की नई पहल
लापरवाही :एक्स-रे में दिख रही गोली, डॉक्टर ने कहा निकाल दी गोली
विकास की ओर निरंतर अग्रसर टनकपुर नगर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूँ में देखा गया लाइव प्रसारण
Next Article उपभोक्ता ने जीती अपने अधिकार की लड़ाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?