नगर पालिका परिषद टनकपुर नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दिनांक 06 जून 2026 को पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार जी द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पित कार्यों में वार्ड संख्या-02 में भट्ट बिल्डिंग से बसंत अवस्थी तक इंटरलॉकिंग मार्ग, वार्ड संख्या-04 में कमला मौसी के घर से लल्लन के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग, वार्ड संख्या-06 में रामदास के घर से नरेंद्र के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग, वार्ड संख्या-10 में राष्ट्रीय राजमार्ग से मंदिर तक सी.सी. मार्ग, वार्ड संख्या-11 में यादव सिंह के घर से अरुण शर्मा के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण तथा बोहरा के घर से रेलवे पटरी तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य शामिल है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष महोदय द्वारा वार्ड संख्या-04 एवं 11 के मध्य निर्मित नाले का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि नगरवासियों को जलभराव अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
नगर पालिका परिषद टनकपुर का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त नगर का निर्माण करना है। नगर के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री ऋषभ उनियाल, सम्मानित सभासदगण, पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
“विकसित टनकपुर – स्वच्छ टनकपुर – समृद्ध टनकपुर”
विकास की ओर निरंतर अग्रसर टनकपुर नगर
Leave a Comment

