By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: दरोगा को धमकाने पर सीओ ने किसान नेता को लताड़ा, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलक्ट्रेट पर चल रहा था धरना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > दरोगा को धमकाने पर सीओ ने किसान नेता को लताड़ा, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलक्ट्रेट पर चल रहा था धरना
उत्तर प्रदेशराज्य

दरोगा को धमकाने पर सीओ ने किसान नेता को लताड़ा, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलक्ट्रेट पर चल रहा था धरना

Amarkesadmin
Last updated: March 8, 2026 2:42 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सीओ किसान नेता को हड़काते नजर आ रहे हैं। दरअसल सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के मुद्दे पर कलक्ट्रेट में किसान और व्यापारी धरना रहे थे। इसी दौरान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी पहुंच गए, जिनकी किसानों और व्यापारियों से जबरदस्त बहस हो गई। सीओ का उस वक्त धैर्य जवाब दे गया, जब किसान नेता ने नौचंदी थाने के एसएसआई से अभद्रता कर दी।

सिंघम स्टाइल में पहुंचे सीओ ने किसान नेता की जमकर क्लास लगाई। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। किसान मजदूर संगठन और व्यापारी शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। किसान और व्यापारी नौचंदी थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोशित थे। शुक्रवार रात में करीब 1:30 बजे नौचंदी थाना पुलिस ने आवास विकास परिषद कार्यालय पर धरना देकर बैठी महिलाओं, व्यापारियों को जबरन हटा दिया था। कई लोगों को थाना ले गई।

कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे व्यापारी और किसान

इसे लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर व्यापारियों, किसानों ने आक्रोश जताया। किसान संगठन और व्यापारियों ने मेरठ कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान नौचंदी थाने के एसएसआई को लेकर आक्रोश जताया। इस पर वहां मौजूद सीओ सिविल लाइन का पारा चढ़ गया और किसान नेता की क्लास लगा दी। कहा कि सभी का सम्मान है। किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं है, लेकिन मेरा खड़ा एक सिपाही भी अगर अपमानित होगा तो ठीक नहीं होगा। सम्मान के साथ बात करनी है तो ठीक है, अन्यथा पांच मिनट का समय है आपके पास। यह कहकर सीओ वहां से पीछे हट गए।

मांगें नहीं मानीं तो 21 से अनशन करेंगे व्यापारी

वहीं दूसरी ओर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग की लंबित समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता जोन प्रथम व जोन द्वितीय के कार्यालय का घेराव किया। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि गत 11 फरवरी व 13 फरवरी को दोनों कार्यालयों को विद्युत विभाग से जुड़ी व्यापारी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया था। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोकेश अग्रवाल ने एक-एक समस्या पर विस्तार से चर्चा कर उसके समाधान की जानकारी मांगी। करीब 2 घंटे तक चली बैठक के बाद विभाग ने समस्याओं के पूर्ण समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिस पर व्यापारियों ने सहमति देते हुए चेतावनी दी कि यदि 20 मार्च तक पूर्ण समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी 21 मार्च से अनशन पर बैठेंगे।

श्रमिक लाभ सुनिश्चित करने पर बल, प्रचार-प्रसार और पंजीयन कैंप बढ़ाने के निर्देश
नोएडा में युवराज मेहता मौत: SIT रिपोर्ट में सिस्टम फेल्योर उजागर
वीएलए बैठक में फर्जी वोटिंग पर चेतावनी, पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
चंदौसी में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का किया दौरा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चंदौसी के देव डुडेजा ने UPSC में हासिल की 152वीं रैंक
Next Article मुरादाबाद विधायक रितेश गुप्ता का जन्मदिन व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया 🎂
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?