भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर और टी-20 विश्व कप 2026 के विजेता रिंकू सिंह जब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीतकर घर लौटे, तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगेतर प्रिया सरोज ने किया भव्य स्वागत ❤️🏆
वीडियो में रिंकू दोस्तों-परिवार से मिलने थोड़ा आगे बढ़ जाते हैं, तभी प्रिया पीछे से प्यार भरे अंदाज में टोकती हैं – “मुझे भूल गए क्या?” रिंकू मुस्कुराते हुए पीछे मुड़ते हैं, प्रिया के कंधे पर हाथ रखते हैं और दोनों साथ चल पड़ते हैं। यह प्यारा और भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिंकू के पिता के निधन के बाद प्रिया ने उनका हर कदम पर साथ दिया, और इस जीत के बाद उनका यह स्वागत सच्चे प्यार और सपोर्ट की मिसाल बन गया। फैंस इसे #CoupleGoals कहकर सराह रहे हैं। दोनों की शादी जल्द होने की उम्मीद है।
देश के लिए ट्रॉफी जीतकर लौटे रिंकू को प्रिया का यह स्पेशल वेलकम दिल जीत लेने वाला रहा!
क्रिकेट के हीरो रिंकू सिंह को जीत के बाद प्रिया ने किया स्पेशल वेलकम
Leave a Comment

