नगर पालिका परिषद सम्भल द्वारा नमस्ते दिवस 2026 के शुभ अवसर पर कार्यालय के सभागार कक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों को पी.पी.ई. किट एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान कर अधिशासी अधिकारी श्री आदित्य प्रकाश जी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनोज कुमार सिंह, SFI श्री आसिफ अली, स्वास्थ्य लिपिक श्री हरीश कुमार तथा नगर पालिका परिषद सम्भल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद सम्भल स्वच्छता कर्मियों के समर्पण, परिश्रम एवं सेवा भावना को नमन करती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

