महोबा/भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोक लिया। उन्होंने 100 ग्राम प्रधानों के साथ युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय विधायक ने बीच सड़क पर गाड़ियां लगाकर मंत्री के काफिले को रोका। नोंकझोक के बाद दोनों में कहासुनी हुई।
महोबा के BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा –
नमामि गंगे की योजना 6 साल से चल रही, लेकिन काम पूरे नहीं हुए। गांवों में सड़कें खुदी पड़ी हैं। पाइप लाइनों में लीकेज है। टंकियां लीकेज हैं। इन समस्याओं से हमने आज मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अवगत कराया है। मंत्री ने 20 दिन का वक्त मांगा है। मंत्री जी अगर काम नहीं करेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, क्योंकि ये मोदी जी की योजना है।

