केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मुरादाबाद द्वारा डा० भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल ग्राम पथरा चंदौसी जिला सम्भल में ‘ सुशासन दिवस ‘ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लता वार्ष्णेय नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी ने कहा कि सरकार की विकसित भारत, जी राम जी ग्रामीण रोजगार की नयी गारंटी योजना से लोगों को लाभान्वित होंगे जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी और परिवार का पालन अच्छी तरह कर सकेंगे।
श्रीमती पूनम ग्राम पथरा ने कहा कि बच्चे हमारा कल का भविष्य है, बच्चे पढ़कर आगे अपना अच्छा भविष्य बनायें जिससे देश के जिम्मेदार नागरिक बने।
श्री महानन्दन गौतम प्रबंधक डा भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल पथरा ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया जा रहा है और जनता को सीधे बैंक के खाते में पैसा भेज कर योजना का लाभ मिला है।
श्रीमती आशा रानी प्रधानाचार्या, श्री प्रवीण कुमार, शामिल खान ग्राम प्रधान पति म ई, श्रीमती ब्रजबाला, रचना वाषेय, श्री देवराज सहयोग किया।
सुशासन दिवस पर एक रंगोली, भाषण , सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनुष्का, मदीहा,सायमीन,नगमा, पिया, आरुषि, कविता, अंशिका को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में बंधन नृत्य नाटक संस्था बरेली के कलाकारों द्वारा नृत्य, नाटक के द्वारा कार्यक्रम किया श्री धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद।

