यूपी के फतेहपुर में अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक दुकान पर चाय पी, जिसके बाद चाय विक्रेता आर्यन यादव को लेकर राजनीति शुरू हो गई। मामले में अब ओमप्रकाश राजभर भी कूद गए हैं।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चाय विक्रेता को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। दरअसल, पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में अपनी गाड़ी रोककर आर्यन यादव नामक युवक की दुकान पर चाय पी थी।
आर्यन का आरोप है कि इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम उसकी दुकान पर पहुंची और चाय का सैंपल लेते हुए दुकान सील करने की धमकी दी। आर्यन का यह भी आरोप है कि फूड सेफ्टी विभाग की टीम के बाद करीब 15-16 लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रविवार को अखिलेश यादव ने आर्यन को सपा दफ्तर बुलाया और उसे पीतल का भगोना देते हुए यूपी सरकार को निशाने पर लिया।

