आज दिनांक 13.12.2025 को जनपद सम्भल में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं जनता की सुरक्षा हेतु थाना असमोली की नवीन पुलिस चौकी मनौटा पुल का लोकार्पण/उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थानीय बालिका द्वारा फीता काटकर कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय जनपद सम्भल कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार व अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें ।

