प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन की प्रेरणा के साथ,
जनपद संभल के विकासखण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम शहबाजपुर में आयोजित ग्राम चौपाल एवं समस्या निराकरण कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चौपाल में उपस्थित ऐसे ग्रामवासियों, जिनके अभी तक वोट नहीं बने हैं, उनसे आग्रह किया गया कि वे अपना S.I.R. फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।
हमारा सतत प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और जनसमस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।

