बिजनौर जिले के ADJ निजेंद्र कुमार ने गाड़ी से कुचलकर एक शख्स को मारने वाले पिंटू चौहान और जयदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई।
दोनों दोषियों ने कोर्ट रूम में ही जज को मारने की धमकी दे डाली। ये तक कहा कि हमें तेरे घर, गांव सबका पता है। जज साहब ने UP के गृह सचिव, DIG और जिला जज को चिट्ठी लिखी है।

