By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूं में पुलिस ने होली खेली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूं में पुलिस ने होली खेली
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं में पुलिस ने होली खेली

Amarkesadmin
Last updated: March 5, 2026 1:40 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

“होली के रंग, खाकी के संग!
गुलाल से रंगी वर्दी, चेहरे पर मुस्कान
सुरक्षा में तत्पर, यूपी पुलिस का हर जवान।
पुलिस लाइन्स बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।

होली पर्व के पावन शुभ अवसर पर आज दिनाँक 05.03.2026 को पुलिस लाइन्स बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण व अन्य अधि0गण/कर्म0गण की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं समरसता का वातावरण परिलक्षित हुआ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंग एवं गुलाल लगाकर,गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम के दौरान सभी को जलपान कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर महोदय ने सभी से होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया । समारोह हर्षोल्लास एवं पारस्परिक सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश सिंह कठेरिया के नेतृत्व में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अथक प्रयास मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए रंगो के त्योहार होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया । अतिसंवेदनशील/संवेदनशील इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस टीमों, क्यू.आर.टी. व स्वाट/सर्विलांस टीम तथा ड्रोन कैमरों द्वारा विशेष नजर रखी गयी । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ थाना क्षेत्र में लगातर गस्त एवं पेट्रोलिंग करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया गया तथा प्रत्येक बीट के गांव में जनता के व्यक्तियों की लोकल टोली बनाई गयी जो अपने क्षेत्र की कुशलता से थाना प्रभारी के अवगत कराते रहे। थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र की प्रत्येक बीट में क्विक रेस्पान्स टीम नियुक्त की गयी थी जिससे छोटी से छोटी घटना का भी तत्काल संज्ञान लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस सोशल मीडिया सेल रही एक्टिव मोड पर पहले ही चिह्नित कर लिये थे खुरापाती व्यक्तियों के सोशल मीडिया एकाउण्ट लगातार चल रही निगरानी, सोशल साईटस एवं टीवी खबरों की लगातार की जा रही थी मॉनिट्रिंग, अफवाहों/ भ्रामक खबरों को भी लगातार चिन्हित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञानित कराकर सम्बन्धित थाना के माध्यम से कार्यवाही करायी गयीं ।डायल 112 की पी0आर0वी0 द्वारा भी विशेष सतर्कता बरती गयी,सभी इवेन्ट पर बहुत अल्प समय में त्वरित कार्यवाही करते हुए जनता को सुरक्षा का अहसास कराया गया। पुलिस कंट्रोल रुम की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही सभी सूचनाओं को समय से जनपदीय थानो को प्रेषित कर आदेश निर्देशो का पालन कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा “बदायूँ पुलिस” की सराहना करते हुये सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्ण, संयमित व्यवहार तथा उच्चकोटी का अनुशासन दिखाते हुए ड्यूटी करने पर बधाई दी गयी । सभी जनपदवासियों के स्नेहपूर्ण आशीर्वाद, सहयोग से होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्वक तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। पीस कमेटी के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को पुलिस/प्रशासन का सहयोग देने के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यो की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गयी। इन सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित किया गया तथा आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील गयी थी ।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
मजबूरी में बेची किडनी, ठगी का शिकार बना MBA छात्र
प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने 42 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण,
डीएम ने किया एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण
सभी खाद्य प्रतिष्ठान खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची अवश्य करें प्रदर्शित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली में रमजान पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया
Next Article जनपद बदायूं पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित युवक पकड़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?