By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विश्व पृथ्वी दिवस: ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम पर पौधारोपण और संगोष्ठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विश्व पृथ्वी दिवस: ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम पर पौधारोपण और संगोष्ठी
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पृथ्वी दिवस: ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम पर पौधारोपण और संगोष्ठी

Amarkesadmin
Last updated: April 23, 2026 2:12 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
वन एवं वन्य जीव प्रभाव शाहजहांपुर द्वारा कल सायंकाल कार्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ के अनुरूप कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन से निपटने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभागीय वन अधिकारी श्री सचिन कुमार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी शक्ति है और इसे हमारा गृह बनाने का दायित्व हम सभी का है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कार्यालय परिसर में एक विस्तृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद सहित डिवीज़न के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण तथा स्थानीय पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम के तहत प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या, नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रयासों, वन्यजीव संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण अभियानों पर विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने जल गुणवत्ता संकेतकों, मिट्टी संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास लक्ष्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सुचारू संचालन जिला गंगा समिति में कार्यरत जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से दृण संकल्प अभियान चलाया, जिसमें अगले एक वर्ष में कम से कम 10 पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल व्यवहार परिवर्तन लाने का वचन दिया। कार्यक्रम का समापन पृथ्वी संरक्षण शपथ के साथ हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वन एवं वन्य जीव प्रभाव शाहजहांपुर कार्यालय लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन जागरूकता फैला रहा है, जो न केवल स्थानीय स्तर पर पर्यावरण को मजबूत करते हैं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अभियानों जैसे ग्रीन इंडिया मिशन, स्वच्छता मिशन, वृहद वृक्षारोपण मिशन, नमामि गंगे आदि को भी बल प्रदान करते हैं।

श्रद्धेय बाबू जी के सिद्धांतों और त्यागमयी जीवन को प्रेरणा मानकर महासभा ने किया विशेष कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर नगर आयुक्त सहित अन्य सहायक आयुक्त तथा अधिकारीगणो ने चित्र पे पुष्पांजलि की अर्जित
बिसौली में 15वां विशाल भंडारा: श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम
जनता ने पुलिस की तत्परता पर जताया आभार, बच्चों की सुरक्षा में मिसाल कायम
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पर बदायूं में आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्व पृथ्वी दिवस: ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम पर पौधारोपण और संगोष्ठी
Next Article बिसौली में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?