By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने की घोषणा; सीएम योगी रहे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने की घोषणा; सीएम योगी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेशराज्य

पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने की घोषणा; सीएम योगी रहे मौजूद

Amarkesadmin
Last updated: December 14, 2025 10:30 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

लखनऊः केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लाेकसभा के सदस्य पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शनिवार काे उनके खिलाफ किसी अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने उप्र भाजपा के 17वें अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष पंकज चाैधरी के नाम की घाेषणा की। इसके बाद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए और भूपेन्द्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सी बदली।1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश का गठन हाेने के बाद पंकज चाैधरी 17वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा की गई।

पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा की। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, डा. रमापति राम त्रिपाठी, महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह आदि प्रमुख नेता शामिल। राष्ट्रीय परिषद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करती है।

भारतीय जनता पार्टी सगठन पर्व के अंतर्गत रविवार काे डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद ताबड़े तथा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे।

पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा कि जितनी व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है और सदस्य बनाती है, उसका आश्चर्य सभी को होता है। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। मुझे प्रसन्नता हो रही है कि सर्वसम्मति से भाई पंकज चौधरी जी को अध्यक्ष चुना गया। जब उनके नाम की घोषणा हुई तब शंख और डमरू की ध्वनि बजने लगी।

इसमें केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों तक को बुलाया गया।

पंकज चौधरी के पहले 15 नेताओं को पार्टी का अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। प्रदेश में सात बार ब्राह्मणों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसमें से कलराज मिश्र दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

गौवंश के मिले अवशेष, कार्रवाई की मांग हिंदू संगठनों ने विरोध जताया
चढ़ावे के हर रुपये का हिसाब होना चाहिए” अखिलेश यादव ने जांच में पारदर्शिता की मांग की
देवभूमि से नांदेड़ साहिब तक सफर होगा आसान, केंद्र ने दी नई रेल सेवा की हरी झंडी
संभल को 569 करोड़ की सौगात, CM योगी ने किया परियोजनाओं का लोकार्पण
आरओबी-165 एक्सपेंशन जॉइंट मरम्मत कार्य पूरा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सीएम धामी ने आंध्र प्रदेश में किया अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, योगदान को किया याद, SIR को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
Next Article सिडनी के बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत और कई घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?