समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल जांच की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि दान में मिली नकदी, सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का भी पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

