संवाददाता वंदना उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधान सभा तिलहर की गोष्ठी का आयोजन विकाख खण्ड निगोही मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभमुख्य अतिथि सलोना कुशवाहा मा० विधायक तिलहर श्री कृष्ण चन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री भानू प्रताप सिंह मा० ब्लाक प्रमुख निगोही द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन करके किया गया। अतिथियो द्वारा विकास खण्ड परिसर मे विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो का निरीक्षण किया गया। गोष्ठी मे श्री कृष्ण चन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री श्याम नरायण मिश्र पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री सौरभ सोमवंशी महामन्त्री भाजपा एवं श्री संतोष मौर्या जिला उपाध्यक्ष जिला पिछडा मोर्चा शाहजहाँपुर द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। मुख्य अतिथि श्रीमती सलोना कुशवाहा जी द्वारा क्षेत्र मे कराये गये जनकल्याण कार्यों के विषय मे प्रकाश डाला गया। गोष्ठी मे 5 आंगनबाडी कार्यकत्री को मोबाइल फोन एवं सहायिकाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षको को भी सम्मानित किया गया। गोष्ठी मे विकास खण्ड निगोही, तिलहर एवं सिंधौली के ग्राम प्रधान, बीडीसी० सदस्य, आंगनबाडी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा भारी संख्या मे प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री विवेक तिवारी जेई एम०आई० द्वारा किया गया। अन्त में सभी अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित खण्ड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक द्वारा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

