By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत अपशिष्ट पृथक्करण जागरुकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत अपशिष्ट पृथक्करण जागरुकता
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत अपशिष्ट पृथक्करण जागरुकता

Amarkesadmin
Last updated: May 19, 2026 3:46 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बरेली, 19 मई 2026ः मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के पाँचवें दिन आज रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रेलवे परिसरों में स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी, लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, इज्जतनगर एवं पीलीभीत स्टेशनों पर यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं वेंडरों को अपशिष्ट पृथक्करण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशनों पर स्थापित रंग-कोडित डस्टबिनों के सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि कचरे का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान बताया गया कि हरे रंग के डस्टबिन का प्रयोग जैविक एवं गीले कचरे जैसें-खाद्य अवशेष एवं अन्य जैविक पदार्थों के लिए किए जाते हैं। नीले रंग के डस्टबिन सूखे एवं पुनर्चक्रण योग्य कचरे जैसें-प्लास्टिक बोतलें, कागज एवं धातु सामग्री हेतु निर्धारित हैं। पीले रंग के डस्टबिन घरेलू खतरनाक एवं स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट जैसें-मास्क एवं संक्रमित सामग्री के निस्तारण हेतु उपयोग किये जाते हैं।

स्टेशनों पर उद्घोषणाओं, पोस्टरों, बैनरों एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से यात्रियों को “कचरे को स्रोत पर अलग करने” तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं यात्रियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह अभियान भारतीय रेल की स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम
थाना फैजगंज बेहटा: विवेचनाओं की समीक्षा और दिशा-निर्देश जारी
अपहरण मामले में पुलिस का एक्शन मोड, कुछ ही घंटों में सुलझा केस
पर्यटन बढ़ाने के लिए अगले साल फरवरी में होगा अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड-शो
मोहर्रम पर इमामबाड़ों में सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बुलेट ट्रेन की पहली झलक के दावे पर रेलवे ने दी सफाई
Next Article धार्मिक आयोजन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में जुटा बड़ा नेतृत्व
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?