* संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड की शुरुआत विधिवत सलामी के साथ हुई।
साप्ताहिक परेड एवं निरीक्षण:-
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए जवानों की वर्दी, टर्नआउट, शस्त्र संचालन, अनुशासन, ड्रिल एवं एकरूपता का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं परेड के साथ दौड़ लगाकर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सजग एवं अनुशासित रहने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रभावी पुलिसिंग हेतु फिटनेस एवं तत्परता अत्यंत आवश्यक है।
इसके उपरांत द्वारा डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण कर डॉग हैंडलर से श्वान दल के प्रशिक्षण, रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा आरटीसी बैरक एवं आरटीसी मैस का निरीक्षण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया और संबंधित को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
एमटी सेक्शन का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहनों की स्थिति, रखरखाव, स्वच्छता, फिटनेस, लॉगबुक एवं वाहनो में रखे सुरक्षा उपकरणो आदि की जांच की गई तथा सभी वाहनों को सदैव कार्यशील एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समयपालन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतत सजग रहने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई), आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

