संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
जनपद शाहजहॉपुर में वन महोत्सव के तृतीय दिवस पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के कुशल निर्देश में वन विभाग द्वारा अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। खुटार रेंज की सेहरामऊ बीट के अन्तर्गत ग्राम लड़ती में वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमनदीप ग्राम प्रधान लड़ती द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया साथ ही जल, जंगल और जमीन को बचाने की इस मुहिम में बढ़-चढ़ भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वृक्षारोपण अन्तर्गत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से आम, पीपल, पाकड़, अर्जुन, जामुन, सागौन एवं आवंला इत्यादि पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी दिनेश बडौला द्वारा आम भंडारे का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे स्थानीय ग्रामीणों को उपलब्ध कराकर वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण एवं रोपित पौधों के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।
शाहजहॉपुर रेंज की उचौलिया सेक्शन अन्तर्गत उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 सुशील कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जलालपुर ता0 गुर्री में वन महोत्सव के साथ-साथ ग्रीन चौपाल का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये गये तथा वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण एवं रोपित पौधों के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम अन्तर्गत क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा आम भण्डारा-आम बहार आपके द्वार विषयक आम के देशी पेड़ों को वितरित कर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वन विभाग का समस्त फील्ड स्टाफ व सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वन महोत्सव अन्तर्गत वृहद ग्रीन चौपालों व वृक्षारोपण का आयोजन
Leave a Comment

