उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया गया सम्मानित
माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
संभल, 08 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई सम्भल में माननीय श्रीमती गुलाब देवी, मंत्री माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सभागार में सजीव प्रसारण भी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा महिलाओं द्वारा देखा गया।
माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन कहा कि महिलाओं का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ.श्रीमती अनामिका यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्यरत हैं जहां पर वह अपनी प्रतिभा का परिचय करा रही है साथ ही कहां की आज नारी आधुनिक परिवेश में अपने सपनों को दे रही उड़ान है हर क्षेत्र में चाहे वह कुश्ती का अखाड़ा हो या खेल का मैदान, दफ्तर हो या अस्पताल या राजनीति हो या पारिवारिक जीवन हो अपने सोच और समझदारी से कायम की अपनी पहचान है और आदमी के कंधे से कंधा मिलाकर नारी शक्ति को दिए नए आयाम है। मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट ने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए या कहा कि विभाग के द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु चलाई जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अच्छा कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, राजेश शंकर राजू अध्यक्ष नगर पंचायत बहजोई, प्रोबेशन विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी , आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

