उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जब भी किसी जिले की यात्रा पर होते है या लखनऊ में भी जब उनका जनता दर्शन कार्यक्रम होता है तो बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों के साथ पहुंचती हैं। वे अपने बच्चे का सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों अन्नप्रासन कराने का अनुरोध करती हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार कराने में खुशी का अनुभव करते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस प्रकार के अवसरों का जिक्र किया। इन अवसरों पर देखा जाता है कि बच्चे अक्सर मां-पिता की गोद में रोते रहते हैं, लेकिन जैसे ही सीएम योगी की गोद में आते हैं, मुस्कुराने लगते हैं। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसका कारण बताया है। उन्होंने बच्चों के भीतर सुरक्षा के अहसास से स्थिति को जोड़ा है।

