रुदायन।नगर के पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र निखिल ने आज घोषित रिजल्ट में 500 अंक में से 458 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उन्हें 91.60 प्रतिशत अंक मिले हैं।उनकी माता का नाम रुचि तथा पिता का नाम रूपेश कुमार है।इसके अलावा इसी स्कूल के ही इंटर के छात्र महेश ने 500 में से 451 अंक पाकर 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।जबकि अंशी तिवारी ने 500 में से 447 अंक पाकर 89.40 प्रतिशत और कनक शर्मा ने 500 में से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की मैनेजर प्रमिला उपाध्याय ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।

