संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के गांव पींग में जानकारी के अनुसार गौरव पुत्र महेश उम्र 18 वर्ष का शव उसके ही खेत में खड़े आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए और गहनता से जांच की। बाद में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या है या आत्महत्या है कारणों का पता लगाने में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। होलिका दहन के बाद जनपद में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है
खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment

