सहसवान, बदायूं। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ शाखा सहसवान कार्यालय का उद्घाटन पालिका अध्य्क्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियाँ ने फीता काटकर किया।
सफाई संगठन की लम्वे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पालिका प्रशासन ने कार्यालय का निर्माण कराकर स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय मुकर्जी एवं उनकी टीम को पालिका अध्य्क्ष मीर हादी अली एवं अधिशासी अधिकारी डा. राजेश कुमार ने सौंपा। संगठन अध्य्क्ष अजय मुकर्जी ने संगठन की मांग मानने एवं पालिका में सम्मान जनक स्थान उपलब्ध कराने पर पालिका प्रशासन की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां,पालिका परिषद के सम्मानित सदस्य गण, संगठन के महामंत्री हरीश लाल, कार्यवाहक अध्य्क्ष रवीन्द्र कुमार,नीरज कुमार, आन्द कुमार, राजीव कुमार, रामू ,सचिन, सोहनलाल,आदि उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारी संघ शाखा कार्यालय का उद्घाटन पालिका चैयरमेन बाबर मियां ने फीता काटकर किया
Leave a Comment

