उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में परिवर्तन किया गया है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अब प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 25 जून से विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ होगा। यह व्यवस्था वर्ष 2026 से प्रभावी होगी। पूर्व में यह अवकाश 20 मई से 15 जून तक होता था। पिछले कुछ वर्षों में हीट वेव के कारण जिलाधिकारी स्तर से अवकाश आगे बढ़ाना पड़ता था, जिसके दृष्टिगत शासन ने प्रदेश स्तर पर एकरूपता के लिए यह निर्णय लिया है।

