राम मंदिर से सोने की रामचरित मानस गायब होने के आरोपों को जन्मभूमि ट्रस्ट ने खारिज करते हुए दावा किया कि वह सुरक्षित है. ट्रस्ट की तरफ से उसकी फोटो भी जारी की गई. करीब पांच करोड़ की कीमत वाली सोने की रामचरित मानस पूर्व आईएएस और केंद्र सरकार में गृह सचिव रहे एस. लक्ष्मी नारायण ने दान की थी. आईएएस अधिकारी ने मंदिर से रामचरित मानस के गायब होने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बारे में चंपत राय से पूछा भी गया तो सही जवाब नहीं मिला था.

