भारत की एक बड़ी नदी है, जो दरार वाली घाटियों से होकर गुजरती है। यह नदी ऐसी है, जो भारत के मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर बहती है। खास बात यह है कि यह नदी जिन इलाकों से होकर गुजरती है, वहां घने जंगल और पहाड़ हैं। यह नदी है नर्मदा, जिसे पौराणिक काल से ही भारत की सात पवित्र नदियों में से एक माना जाता है। गुजरात में इसी नदी के किनारे पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यानी सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद विशालकाय प्रतिमा लगाई गई है।

