जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 04 वारंटी व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में वाछिंत/वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 08.07.2026 को थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्ता प्रीति पत्नी रामबाबू नि0 ग्राम बवनपुरा थाना हजरतपुर बदायूँ हाल पता रामपुर रोड टी0पी0नगर चौकी के पास थाना कोतवाली हल्द्वानी उत्तराखण्ड सम्बन्धित NBW बाद सं0 2065/26 सरकार बनाम अमित उर्फ रामलडैते आदि धारा 137(2)/65(1)/64(2)एम बीएनएस व 4(2), 5L/6 पोक्सो एक्ट अभियुक्ता प्रीति बदायूँ तारीख पेशी दिनांक 08.07.2026 को उसके मस्कन रामपुर रोड टी0पी0नगर चौकी के पास थाना कोतवाली हल्द्वानी उत्तराखण्ड से नियमानुसार गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी/अभियुक्तगण 1.रामलाल पुत्र सुरजन 2.श्रीकिशन पुत्र रामलाल 3.ताराचन्द पुत्र रामलाल निवासीगण ग्राम कुंवरपुर चांदन थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ सम्बन्धित मुकदमा/वाद संख्या 3565/24 धारा 323/324/325/504/506 भादवि थाना जरीफनगर बदायूँ बनाम रामलाल आदि 03 नफर तारीख पैशी दिनांक 08.07.2026 को उनके मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान बदायूँ के समक्ष पेश किया गया।
थाना उघैती पुलिस द्वारा ग्राम अमानाबाद मजरा खण्डुआ मे विवाद कर रहे 01 नफर अभियुक्त अवनीश पुत्र जयपाल नि0 ग्राम अमानाबाद मजरा खण्डुआ थाना उघैती बदायूँ को पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

