गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अमृत-2, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत और यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

