ज़िला संभल, सपा के प्रभाव वाला क्षेत्र
विधानसभा सीटें=04 लोकसभा=संभल(सपा)
संभल ज़िले में मुस्लिम आबादी लगभग 34% के क़रीब है।
2022 के नतीजे
चंदौसी(सुरक्षित)=भाजपा की गुलाबो देवी ने 1,12,890 मत हासिल कर सपा की विमलेश कुमारी 35,367 मतों से हराया, सपा को 77,523 व बसपा के रणविजय सिंह को 30,448 मत मिले थे।
असमोली=सपा की पिंकी यादव ने भाजपा के हरेंद्र कुमार को 25,206 मतों से पराजित कर चुनाव जीता, सपा को 1,11,652 मत भाजपा को 86,446 व बसपा के रफ़ातुल्ला को 42,512 मत मिले थे।
संभल=सपा के इक़बाल महमूद ने 1,07,073 मत हासिल कर भाजपा के राजेश सिंघल को 41,697 मतों के अंतर से हराकर चुनाव जीता, भाजपा को 65,376 मत व बसपा के शकील अहमद को 44,443 मत हासिल हुए।
गुन्नोर=सपा के रामखिलाड़ी यादव ने भाजपा के अजित कुमार को 29,529 मतों से हराया था, सपा को 1,23,969 मत भाजपा को 94,440 व बसपा के फ़िरोज़ ख़ान को 15,068 मत मिले थे।
2012 में सपा ने क्लीन स्वीप किया था तो 2017 में 2-2 से बराबर रहे, 2022 में सपा 3-1 से आगे रही, 2027 में भी ज़िले में सपा को बढ़त मिल सकती है।

