अमेरिकी और इजरायली सेनी ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़ा हमला किया है। अटैक के बाद प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ समय पहले संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान धमकी देते कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, आर्म्ड फोर्सेज़ और सभी पुलिस वालों से मैं आज रात कहता हूं कि आपको सरेंडर कर देना चाहिए और पूरी इम्यूनिटी लेनी चाहिए, वरना, मौत का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने हथियार डाल दे वरना उसको को मिट्टी मिला दिया जाएगा।

