By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी में 9 लोगों की हत्या, दक्षिण अफ्रीका अपराध के बना रहा रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > अंतर्राष्ट्रीय > जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी में 9 लोगों की हत्या, दक्षिण अफ्रीका अपराध के बना रहा रिकॉर्ड
अंतर्राष्ट्रीय

जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी में 9 लोगों की हत्या, दक्षिण अफ्रीका अपराध के बना रहा रिकॉर्ड

Amarkesadmin
Last updated: December 21, 2025 11:19 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में आज तड़के एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए. इस महीने दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है. हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

शहर से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दक्षिण-पश्चिम में सोने की खदान वाले इलाके बेकर्सडाल में रात करीब 1:00 बजे बार पर हमला किया. पुलिस ने शुरू में कहा कि 10 लोग मारे गए लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या कम कर दी.

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने बार के ग्राहकों पर गोलियां चलाई और मौके से भागते समय अंधाधुंध गोलियां चलाते रहे.’ मरने वालों में एक ऑनलाइन कार-हेलिंग सर्विस का ड्राइवर भी शामिल है, जो बार के बाहर था. प्रांतीय पुलिस कमिश्नर मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया.

पुलिस ने कहा कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है. दक्षिण अफ्रीका, महाद्वीप का सबसे ज्यादा औद्योगिक देश है. ये देश संगठित नेटवर्क से चलने वाले गंभीर अपराध और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है. यहां गोलीबारी आम बात है और अक्सर गैंग हिंसा और अनौपचारिक व्यवसायों के बीच प्रतिस्पर्धा से होती है, जिससे दुनिया में सबसे अधिक हत्या की दर यहां है.

6 दिसंबर को राजधानी प्रिटोरिया के पास सॉल्सविले टाउनशिप में एक हॉस्टल में बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया. इस घटना में एक तीन साल के बच्चे समेत एक 12 लोग मारे गए. पुलिस ने कहा कि गोलीबारी एक ऐसी जगह पर हुई जहाँ गैर-कानूनी तरीके से शराब बेची जा रही थी.

कई साउथ अफ्रीकन लोगों के पास व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूकें हैं, लेकिन काफी सख्त ओनरशिप कानूनों के बावजूद बहुत ज्यादा गैर-कानूनी बंदूकें सर्कुलेशन में है. पुलिस डेटा के मुताबिक अप्रैल से सितंबर के बीच हर दिन औसतन 63 लोग मारे गए.

अधिकतर मौतें बहस की वजह से हुई. साथ ही डकैती और गैंग हिंसा भी मौतों का कारण बनी. हाल की सबसे खतरनाक घटनाओं में से एक में सितंबर 2024 में देश के ईस्टर्न केप प्रांत में एक गांव के घर में 18 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

खार्ग आइलैंड: ईरान के तेल और आर्थिक शक्ति का केंद्र, हमलों से बचा अभी तक
‘जिंदा हैं इमरान खान, पर मानसिक …,’ बोले, ‘सबकुछ मुनीर की वजह से’
सिडनी के बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत और कई घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
कर्ज संकट में फंसे पाकिस्तान को सऊदी अरब का बड़ा राहत पैकेज
अमेरिका में हत्या की साजिश, ईरान के दबाव में पाकिस्तानी नागरिक का आरोप
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद, दर्ज थे हत्या, लूट के 30 मुकदमे, पिछले डेढ़ साल से चल रहा था फरार
Next Article माननीय विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?