दिल्ली के उत्तम नगर में हस्तसाल जेजे कालोनी में 26 साल के तरुण कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि बाद में नाबालिग समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. वहीं पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम को भी जोड़ा है.

