सम्भल ( बहजोई) 17 अप्रैल 2026
आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
महिला सशक्तिकरण जन जागरण एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जमीनी स्तर पर व्यापक समर्थन को लेकर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने इसके उद्देश्य के विषय में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरुकता बढाना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आंदोलन तैयार करना। समाज के सभी वर्गों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिला नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को सशक्त करना। जिलाधिकारी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित स्थान दिलाने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कानून है।
बैठक के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा इस अभियान के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी तथा नारी शक्ति पदयात्रा तथा नुक्कड़ नाटक, आदि पर चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा तथा डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, डीपीओ महेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संभल में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
Leave a Comment

