संबाददाता बंदना शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के परिपेक्ष्य मे प्रचलित अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 28.12.2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना निगोही क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी, जिसके विरुद्ध जनपद शाहजहाँपुर एवं सीमावर्ती जनपदों में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं, मोहल्ला मघईटोला के पीछे दूध की डेयरियों के आसपास पशु चोरी की रेकी कर रहा है तथा उसके पास अवैध असलहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम एवं चौकी पाकड़ क्षेत्र में रवाना चीता कर्मियों को साथ लाकर मौके पर पहुँचकर व्यक्ति/वाहन चेकिंग करने लगे। मघईटोला से कान्हा गौशाला वाली रोड, बरेली–सीतापुर हाईवे की ओर बिना नंबर प्लेट पल्सर मोटरसाइकिल से जाते एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेरने का प्रयास किया गया। पुलिस को अपने चारों ओर देख अभियुक्त मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा तथा पुलिस द्वारा रुकने की चेतावनी देने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जो टीम के सदस्य उ0नि0 नितिन कुमार के निकट से निकल गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर (नाल में एक खोखा फंसा हुआ) एवं 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक प्लसर मोटरसाईकिल रंग काला बिना नम्बर प्लेट बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को तत्काल पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल शाहजहाँपुर भेजा गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 510/25 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को उपचार उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
सईद उर्फ बंजारा पुत्र चाँद खाँ उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मोहल्ला ककरा थाना व कस्बा निगोही जनपद शाहजहाँपुर ।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 510/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समयः-
स्थान- बरेली सीतापुर हाइवे की तरफ कान्हा गौशाला कच्चे रास्ते पर थाना क्षेत्र कोतवाली, दिनांक 28.12.2025 , समय 21.42 बजे
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण :-
(1). 01 अदद तमन्चा 315 बोर, नाल में फंसा हुआ एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
(2). एक प्लसर मोटरसाईकिल रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नं0 MD2A11CZ0FCC54376 व ईंजन नं0 DGZCFC25629
(3). एक अदद की-पैड मोबाईल फोन लावा कंपनी का नीले रंग का
(4). रुपये 2720/- नगद

