By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) हेतु जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) हेतु जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) हेतु जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: July 24, 2026 2:41 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बहजोई, 24 जुलाई, 2026।

जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) तैयार किए जाने के दृष्टिगत ग्राम निर्देशिका (Village Directory-VD) एवं नगर निर्देशिका (Town Directory-TD) के आंकड़ों के संकलन संबंधी जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 24 जुलाई, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सम्भल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सत्यप्रिय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला जनगणना अधिकारी, सम्भल द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका का कार्य जनपद में माह अगस्‍त, 2026 में किया जाना प्रस्‍तावित है। जिला जनगणना हस्‍त पुस्तिका जनपद की सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण सांख्यिकीय दस्तावेज है, जिसके लिए ग्राम एवं नगर स्तर पर संकलित किए जाने वाले आंकड़ों की शुद्धता, पूर्णता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंकड़ों का संकलन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए तथा प्रत्येक प्रविष्टि का भली-भांति सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रभारी, जनगणना-2027 श्री अनिल कुमार मौर्य द्वारा ग्राम निर्देशिका (VD) एवं नगर निर्देशिका (TD) के विभिन्न प्रपत्रों, आंकड़ा संकलन की प्रक्रिया, कार्य मानचित्रों (Working Maps) के उपयोग, मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि, सत्यापन प्रक्रिया तथा विभागवार सूचना संकलन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक तथा जनपद के समस्त चार्जों में कार्यरत जनगणना तकनीकी सहायकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने निर्देश दिए कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका से संबंधित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य का सफल एवं त्रुटिरहित संपादन सुनिश्चित हो सके।

वापस मिले खोये हुए मोबाइल, खिल उठे सबके चेहरे
तोल मोल के बोल.. वर्ना जुर्माना व जेल…रामपुर कोर्ट ने आजम खान को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई है
बिल्सी में संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक सम्पन्न
गणतंत्र दिवस 2026: बदायूं पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रदर्शन में शामिल होने पर हटाने का आरोप
Next Article कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?