By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, रक्तदान कर किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, रक्तदान कर किया नमन
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, रक्तदान कर किया नमन

Amarkesadmin
Last updated: May 21, 2026 3:17 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बरेली, 21 मई 2026। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और संगोष्ठी आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि राजीव गांधी जैसा दूरदर्शी नेता आज के समय में मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। साथ ही उनका मानना था कि लोकतंत्र केवल लोकसभा और विधानसभा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि गांव-गांव तक जनभागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, इसी सोच के साथ उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का सपना देखा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि देश आज डिजिटल क्रांति की दिशा में आगे बढ़ा है। शिक्षा और तकनीक को गांवों तक पहुंचाने की सोच उनके कार्यकाल में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचे, इसी उद्देश्य से नवोदय विद्यालय जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने की सोच भी राजीव गांधी के नेतृत्व में मजबूत हुई। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर वर्तमान परिस्थितियों पर भी चिंता व्यक्त की।
आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवींद्र सहारा ने कहा हमें गर्व है कि राजीव गांधी जैसे नेता हमारी पार्टी के थे जिनमें पदचिंनो पर आज भी हम चल रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत वरिष्ठ नेता डॉ. हरीश गंगवार एवं महानगर उपाध्यक्ष जीशान अफरीदी, और कमरुद्दीन सैफी ने रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, बंशीधर गंगवार,पंकज उपाध्याय, राजा राम साहू, मुकेश वाल्मीकि, विनोद कुमार,रेहान बसीरई , प्रवीण मिश्रा, कासिम कश्मीरी,,महेंद्र पाल गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार,अनिल देव शर्मा, , तीर्थ मधुकर डॉ दतराम, राम भरोसे पाल, सफदर अली बुखारी,साजिद अब्बासी, एमके घोष,सुरेश दिवाकर मोहम्मद कासिम, जितेंद्र बाबू, अमजद खान, तबस्सुम खान, शबनम मलिक, नजमी जोया खान, नत्थू लाल साहू एवं नबी हसन आदि मौजूद रहे।

श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस में भक्त प्रहलाद पर कृपा व 28 नर्कों का वर्णन किया
Annapurna Singh जी के जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
रामधन गबन केस की CBI जांच वाली याचिका खारिज
आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट: 5-17 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article इमरान मसूद बनाम इकरा हसन: सहारनपुर में मुस्लिम राजनीति की नई लड़ाई शुरू
Next Article जनपद में सकुशल रूप से संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?