By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पशुधन मंत्री ने यूपी दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, पंचायत भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भी हुआ लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पशुधन मंत्री ने यूपी दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, पंचायत भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भी हुआ लोकार्पण
उत्तर प्रदेशराज्य

पशुधन मंत्री ने यूपी दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, पंचायत भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भी हुआ लोकार्पण

Amarkesadmin
Last updated: January 25, 2026 2:07 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

पंचायत भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, प्रदेश स्तर पर आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम का भी हुआ सजीव प्रसारण।

माननीय मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन श्री धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुरादाबाद शहर में पंचायत भवन सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा स्टालों पर जाकर योजनाओं की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन सभागार के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में माननीय मंत्री ने जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा मनमोहक देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं परियोजनाओं पर आधारित फिल्म दिखाई गई साथ ही प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण कराया गया।
माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, 24 जनवरी 1950 को यूनाईटेड प्रिविंस काउंसिल से 24 जनवरी 1950 उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। आज हम 77वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवधि में गाय, गंगा, खेती, भारत माता की जो आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगम स्थली अन्त्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वरुप को साकार करती है। क्रान्तिधरा उत्तर प्रदेश के निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उत्तर प्रदेश एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। उ.प्र. का गौरवपूर्ण इतिहास रहा। यहां की सांस्कृतिक विरासत जन-जन तक पहंुचे इसके लिए मई 2017 से हमारी सरकार ने हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी।
उ.प्र. के गौरवशाली इतिहास में 22 जनवरी 2025 को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश और दुनिया राममय हो गयी, हमें श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर धरोहर के रुप में मिल गया।
उत्तर प्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की एक नयी इबारत लिख रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश में निवास के लिए उत्तम राज्य बनकर उभरा है। उ.प्र. में कानून की व्यवस्था अब्बल है। गुण्डागर्दी का अन्त हो गया है, हर गरीब को घर, हर घर जल, अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पशुपालन, डेयरी उद्योग, गन्ना इत्यादि की फसलों का वाजिब मूल्य किसानों की आय में वृद्धि कर रहा है। आज उ.प्र. में बेहतर कानून व्यवस्था, आवागमन में हवाई यात्रा, रेलयात्रा व सड़क के अन्तर्गत एक्सप्रेसवे आदि से सुगम हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आईये आज उत्तर प्रदेश दिवस पर हम खुशहाली और सुशासन का नया इतिहास रचने का संकल्प लें, उ.प्र. विकसिति उ.प्र. बने इसमें जनपद मुरादाबाद भी अपना योगदान देने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली सिंह, मेयर श्री विनोद अग्रवाल, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी श्री सतपाल सैनी, एमएलसी श्री गोपाल अंजान, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री दीपक गोयल, जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल, सीडीओ सुश्री मृणाली अविनाश जोशी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

आजाद समाज पार्टी काशीराम की मीटिंग का आयोजन सहसवान में संगठन का विस्तार
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषानुसार जनपद शाहजहॉपुर में स्थापित
सुशासन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण व रंगोली का आयोजन।
सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील नवाबगंज
देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: तिवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दादरी नगर में वेस्ट टू कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट प्लांट का हुआ उद्घाटन
Next Article नोएडा प्राधिकरण का नया नेतृत्व: IAS कृष्ण करुणेश बने सीईओ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?