आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को नगर पालिका परिषद दादरी की सीमांतर्गत एलएमसी भूमि पर नव निर्मित वार्ड 15 में वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट एवं वर्मी कंपोस्ट प्लांट का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष गीता पंडित और पालिका ईओ शालिनी गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया । नगर पालिका दादरी में कुल 25 वार्ड है तथा 2011 के अनुसार 911189 जनसंख्या है लगभग 15 टन प्रतिदिन गीला कूड़ा दादरी शहर में निकलता है इस प्लांट के जरिए नगर से निकलने वाले गीले कूड़े का निस्तारण कर जैविक खाद बनाई जाएगी । प्लांट की क्षमता 5 टीपीडी है इससे पूर्व भी पिछले वर्ष वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट का उद्घाटन कर दादरी नगर को समर्पित किया जो अभी क्रियाशील है ।

