उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। रिंकू सिंह इस समय जालौन जिले में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात है और उन्हें लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, रिंकू सिंह के खिलाफ उरई कलेक्ट्रेट की बार एसोसिएशन के वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। रिंकू सिंह के व्यवहार और काम करने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए वकीलों ने डीएम राजेश कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा है। वकीलों की मांग है कि रिंकू सिंह का तत्काल ट्रांसफर किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के साथ ही वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक रिंकू सिंह का ट्रांसफर नहीं किया जाता है, तब तक राजस्व न्यायालयों में काम का बहिष्कार किया जाएगा। वकीलों ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि रिंकू सिंह का बर्ताव उनके प्रति सही नहीं है। रिंकू सिंह के काम करने का तरीका वकीलों का उत्पीड़न करने वाला है। वकीलों का कहना है कि इस तरह के माहौल में उनके लिए काम करना संभव नहीं है।

