By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लाट साहब ने कोतवाल से साल भर का मांगा हिसाब, बदले में मिली शराब और नगद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > लाट साहब ने कोतवाल से साल भर का मांगा हिसाब, बदले में मिली शराब और नगद
उत्तर प्रदेशराज्य

लाट साहब ने कोतवाल से साल भर का मांगा हिसाब, बदले में मिली शराब और नगद

Amarkesadmin
Last updated: March 5, 2026 1:55 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध होली खासकर ‘लाट साहब’ के जुलूस के लिए जानी जाती है. यहां छोटे और बड़े लाट साहब भैंसा गाड़ी और ट्रैक्टर पर सवार होकर महानगर की सड़कों पर निकले. भारी पुलिस बल की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच ‘लाट साहब निकल आए’… के नारे लगाते हुए हुरियारे लाट साहब पर जूते और झाड़ू की बौछार करते हुए चलते दिखाई दिए. जुलूस में इंतजामिया कमेटी के साथ-साथ पुलिसबल, PAC, पैरामिलिट्री फोर्स और शादी वर्दी में पुलिसकर्मी नजर आए.

बता दें कि कोतवाली चौक क्षेत्र से बड़े लाट साहब का जुलूस भैंसा गाड़ी पर हुरियारों की भीड़ के साथ निकला. 15 दिन पहले से ही बड़े लाट साहब को एक निश्चित स्थान पर रखा गया था, जहां उनकी खातिरदारी चल रही थी. आज उन्हें बॉडी प्रोटेक्टर पहनाने के साथ-साथ हेलमेट लगाकर इंतजामिया कमेटी के लोग पुलिस बल के साथ लेकर निकले तो लोग जूता, चप्पल और झाड़ू लाट साहब पर बरसाने लगे. लाट साहब सबसे पहले चौकसी नाथ मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन कर माथा झुकाया और फिर भैंसा गाड़ी पर सवार होकर कोतवाली पहुंचे, जहां कोतवाल से एक साल का लेखा-जोखा मांगा.

उपहार स्वरूप शराब की बोतल दी

कोतवाल ने खामियों के चलते लाट साहब को उपहार स्वरूप शराब की बोतल और कुछ धनराशि भेंट की. इसके बाद हुरियारों का हुजूम लेकर लाट साहब निकल आए. नारों के साथ करीब आठ किलोमीटर लंबे जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी सड़क दिखाई दी. भैंसा गाड़ी पर सवार लाट साहब चौक क्षेत्र से निकलकर चार खंभा, केरूगंज, बेरी चौकी, अंटा चौराहा होते हुए खिरनी बाग चौराहा पहुंचे. यहां से मजिस्टिक टॉकीज सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर लाट साहब ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और शीश झुकाकर प्रणाम किया.

छोटे लाट साहब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर निकले

लाट साहब चूंकि एक खास मजहब से आते हैं तो इसलिए पुरानी परंपराएं आज भी पूर्ण करवाई जाती हैं. इसके बाद भारी पुलिस बल और इंतजामिया कमेटी के लोगों के साथ लाट साहब पुनः गंतव्य की ओर रवाना हो गए. वहीं थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकइयां से छोटे लाट साहब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जूते की माला पहनकर सवार हुए.

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रंगों से भरा हुआ ड्रम रखा गया था. हुरियारों की भीड़ भी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हुई और कुर्सी पर लाट साहब को बैठाया गया. फिर लाट साहब जैसे ही मोहल्ले से निकलकर सरायकइयां चौकी पहुंचे, यहां रामचंद्र मिशन कोतवाल प्रभारी ने उन्हें सैल्यूट किया और बक्शीश दी. फिर छोटे लाट साहब पक्का पुल दलेरगंज होते हुए पुत्र लाल चौराहा पहुंचे, जहां से पुनः गंतव्य की ओर रवाना हो गए.

जगह-जगह निकले ‘लाट साहब’ के जुलूस

इसी तरह मिर्जापुर थाना क्षेत्र में घोड़े पर सवार हुए लाट साहब ने जमकर डांस किया. यहां भी क्षेत्रीय गणमान्य लोग और पुलिस की मौजूदगी में लाट साहब का जुलूस निकाला गया. वहीं पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव में गधे पर बैठाकर लाट साहब को निकाला गया. वहीं कांट थाना क्षेत्र में लाट साहब का जुलूस पुरानी परंपरा के अनुसार भारी पुलिस बल और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ कस्बे की सड़कों पर निकाला गया. फिलहाल जनपद में होली पर निकलने वाले सभी जुलुस शांतिपूर्वक हर्ष और उल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराए गए.

डॉ. रजनी सरीन के निधन पर रेड क्रॉस सोसाइटी में शोक सभा आयोजित
दस लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
बदायूँ: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी 25,000/- के इनाम के साथ गिरफ्तार
संत गाडगे अनुयायियों ने मनाई देश भक्त पत्रकार की पुण्यतिथि,जरूरतमंदों को वितरित किए जैकेट
कांवड़ यात्रा को लेकर उघैती में पीस कमेटी बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आंखों पर काला चश्मा, हाथों में गुलाल और फूल, गोरखपुर में कुछ इस अंदाज में खेली सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली
Next Article तहसील धनौरा का वार्षिक निरीक्षण, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?