उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव जब तक 2027 का रिजल्ट नहीं आ जाएगा और समाजवादी पार्टी एक गाड़ी में बैठकर सैफई वापस नहीं चली जाएगी तब तक इस तरह के बयान देते रहेंगे। समाजवादी पार्टी का सूर्य अस्त होने की ओर है। समाजवादी पार्टी का यूपी की राजनीति में कोई भविष्य नहीं है। गुंडों, अपराधियों, माफियाओं के दम पर अब उत्तर प्रदेश की सत्ता कोई नहीं हथिया सकता।”

