थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को मय 04 किलो 130 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा छिलका सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 20.07.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण 1.मुनीश पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादरचौक जनपद बदायूं 2. भूपेन्द्र सिंह पुत्र महावीर निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादरचौक जनपद बदायूं को मय 04 किलो 130 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा छिलका सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके संबंध में थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 212/26 धारा 08/15 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.मुनीश पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादरचौक जनपद बदायूं
2.भूपेन्द्र सिंह पुत्र महावीर निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादरचौक जनपद बदायूं
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 212/26 धारा 08/15 NDPS ACT थाना कादरचौक बदायूं
बरामदगी
01 प्लास्टिक के पीले रंग के कट्टे में करीब 04 किलो 130 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा छिलका
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 राकेश कुमार वर्मा थाना कादरचौक बदायूँ मय टीम ।

