चंदौसी: जनकल्याण सेवा समिति की एक सभा साईं धाम कॉलोनी स्थित समिति की सदस्य रिनी अग्रवाल के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें महिला दिवस पर आशा गोस्वामी एवं सीमा अग्रवाल को समिति की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय एवं समिति के सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने आशा गोस्वामी एवं सीमा अग्रवाल के कार्यक्षेत्र की, घर परिवार में उनके योगदान के लिए उनके सामाजिक कार्यों के लिए बहुत प्रशंसा एवं उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा भी की गई। अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने अन्य सभी समिति की महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया। आशा गोस्वामी ने समिति का सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा – कि महिला शक्ति सृजन, संवर्धन तथा उन्नत समाज की आधारशिला है। नारी ही वह शक्ति है जो संस्कृति को संजोती है, सभ्यता को आगे बढ़ाती है और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती है।
इस दौरान कल्पना वार्ष्णेय, सीमा फैंसी,पूर्णिमा वार्ष्णेय, रिनी अग्रवाल, आभा रानी, पूनम वार्ष्णेय, सारिका, रचना, कांता अदलखा, सीमा अग्रवाल, आशा गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
जनकल्याण सेवा समिति ने महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित
Leave a Comment

